निहाल पाराशर

निहाल पाराशर
MANAGEMENT SKILL
85%
BUSINESS SKILL
85%
MARKETING SKILL
85%

निहाल पराशर का जन्म छपरा (बिहार) में हुआ। शुरुआती पढ़ाई पटना से हुई। कॉलेज के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय गए। अँग्रेज़ी साहित्य में स्नातक किया। फिर IIMC, दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की। थोड़े समय के लिए पत्रकारिता भी की।

साल 2010 से 2016 तक दिल्ली रंगमंच में सक्रिय रहे। कई नाटकों में अभिनय किया। साल 2017 में मुंबई नया घर बना। फ़िल्म जगत में बतौर पटकथा लेखक सक्रिय हुए। साथ ही साथ अभिनय भी करते रहे और रंगमंच से एक दूरी के साथ जुड़े भी रहे।

इनका लिखा नाटक ‘पटना का सुपरहीरो’ मुंबई के प्रतिष्ठित पृथ्वी थियेटर पर अगस्त 2022 में ओपन हुआ। देश के विभिन्न शहरों में खेला गया। नाटक ने ख़ासी लोकप्रियता हासिल की।