वर्ष 1978 से देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं यथा स्वतंत्र भारत, नवभारत टाइम्स, आज, जनसत्ता, राष्ट्रीय सहारा (लखनऊ एवं दिल्ली), हिन्दुस्तान (लखनऊ एवं दिल्ली), सरिता, गृहशोभा, वामा, कादम्बिनी, जागरण सखी, निकट दुबई से प्रकाशित सहित प्रतिष्ठित पत्रिका ‘वनिता’ के लिए लम्बे समय तक नियमित लेखन पत्रिका में अब तक तीन धारावाहिक सहित 46 कहानियाँ प्रकाशित। भोपाल से प्रकाशित पत्रिका ‘समरलोक’ एवं वाराणसी से प्रकाशित पत्रिका ‘सोच विचार’ में नियमित लेखन।
बाल साहित्य के लिए बालहंस (जयपुर), आजकल बालभारती (प्रकाशन विभाग, दिल्ली), बालवाणी (हिंदी संस्थान, लखनऊ), चंपक, नंदन इत्यादि बाल पत्रिकाओं में कविताओं और कहानियों का निरंतर प्रकाशन। अब तक 600 से अधिक रचनाएँ प्रकाशित।
‘रिमझिम पड़ी फुहार’ शीर्षक से एक बाल काव्य-संग्रह प्रकाशित। कुछ रचनाओं का आकाशवाणी, लखनऊ से भी प्रसारण। हिन्द युग्म प्रकाशन (नौएडा) से चर्चित कहानी संग्रह ‘काली बकसिया तथा सन्मति प्रकाशन से कहानी-संग्रह ‘दिसम्बर संजोग’ का प्रकाशन।
विगत कुछ वर्षों से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय लेखन। दैनिक भास्कर वुमन डिजिटल संस्करण हेतु नियमित लेखन। उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान के ‘सरस्वती पुरस्कार’ से सम्मानित पत्रिका कथा-समवेत के जनवरी-जून 2024 (संयुक्तांक) के कहानी महाविशेषांक में कहानी का प्रकाशन। कथा लखनऊ के खंड 8 में चर्चित कहानी ‘तर्पण’ का प्रकाशन। विख्यात परफार्मिंग आर्ट के प्लेटफार्म ‘Kommune’ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 10 प्रेम कहानियों में स्वरचित कहानी ‘साल रंग के सपने’ का चयन। जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय डॉ कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता 2022 में कहानी दोहरा पाप हेतु पुरस्कार हेतु चयनित।