27 नवंबर 1977 को मुंबई में जन्मे गीत चतुर्वेदी को हिंदी के सबसे ज़्यादा पढ़े जाने वाले समकालीन लेखकों में एक माना जाता है। कविता, कहानी और अनुवाद की उनकी बारह किताबें प्रकाशित हैं।
कई पुरस्कारों से सम्मानित गीत को हिंदी साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए यूरोप की संस्था ‘वातायन यूके’ ने ‘वातायन अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान’ दिया है। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ सहित कई प्रकाशन संस्थानों ने उन्हें भारतीय भाषाओं के सर्वश्रेष्ठ लेखकों में शुमार किया है। गीत की रचनाएँ देश-दुनिया की 24 भाषाओं में अनूदित हो चुकी हैं।
उनके उपन्यास ‘सिमसिम’ के अँग्रेज़ी अनुवाद (अनुवादक : अनिता गोपालन) को ‘पेन अमेरिका’ ने विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित ‘पेन/हैम ट्रांसलेशन ग्रांट अवार्ड’ किया है। वर्ष 2023 में ‘सिमसिम’ को ‘द जेसीबी प्राइज़ फॉर लिटरेचर’ की लॉन्गलिस्ट में तथा 2024 में ‘वैली ऑफ वर्ड्स बुक अवॉर्ड्स’ की शॉर्टलिस्ट में शामिल किया गया।