पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मे रोहित कुमार अँग्रेज़ी साहित्य में स्नातक और बीएड हैं। साहित्य सृजन में एक बड़ा मकाम हासिल करने की तमन्ना रखने वाले रोहित साहित्य की सभी विधाओं को पढ़ते-गुनते हुए ही अपनी रचना प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। वैसे तो इन्हें हर विधा का साहित्य पढ़ना पसंद है लेकिन उन्होंने अपने लेखन के लिए कविता को पहले चुना।
बतौर युवा कवि रोहित को साहित्यिक मंचों पर भी सराहना मिल रही है। निकट भविष्य में रोहित अन्य विधाओं में भी हाथ आज़माएँगे। कविता-संग्रह ‘लव लेटर’ रोहित की पहली किताब है।